Tuesday, April 16, 2013

Jindagi Ka Kek "जिंदगी का केक"

एक लड़की अपनी माँ के पास अपनी परेशानियों का बखान कर रही थी l
वो परीक्षl में फेल हो गई थी l
सहेली से झगड़ा हो गया l
मनपसंद ड्रेस प्रैस कर रही थी वो जल गई l
रोते हुए बोली, मम्मी ,देखो ना ,

मेरी जिन्दगी के साथ सब कुछ उलटा - पुल्टा हो रहा है l
माँ ने मुस्कराते हुए कहा,
यह उदासी और रोना छोड़ो, चलो मेरे साथ रसोई में ,
"तुम्हारा मनपसंद केक बनाकर खिलाती हूँ" l

लड़की का रोना बंद हो गया और हंसते हुये बोली,
"केक तो मेरी मनपसंद मिठाई है" l

कितनी देर में बनेगा, कन्या ने चहकते हुए पूछा l
माँ ने सबसे पहले मैदे का डिब्बा उठाया
और प्यार से कहा, ले पहले मैदा खा ले l
लड़की मुंह बनाते हुए बोली, इसे कोई खाता है भला l
माँ ने फिर मुस्कराते हुये कहा, "तो ले सौ ग्राम चीनी ही खा ले" l
एसेंस और मिल्कमेड का डिब्बा दिखाया और कहा
लो इसका भी स्वाद चख लो

"माँ" आज तुम्हें क्या हो गया है?
जो मुझे इस तरह की चीजें खाने को दे रही हो ?

माँ ने बड़े प्यार और शांति से जवाब दिया, "बेटा"
केक इन सभी बेस्वादी चीजों से ही बनता है और ये सभी
मिलकर ही तो केक को स्वादिष्ट बनाती हैं .

मैं तुम्हें सिखाना चाह रही थी कि

"जिंदगी का केक"
भी इसी प्रकार की बेस्वाद घटनाओं को मिलाकर बनाया जाता है l
फेल हो गई हो तो इसे चुनौती समझो
मेहनत करके पास हो जाओ l
सहेली से झगड़ा हो गया है तो अपना व्यवहार इतना मीठा बनाओ कि
फिर कभी किसी से झगड़ा न हो l
यदि मानसिक तनाव के कारण "ड्रेस" जल गई
तो आगे से सदा ध्यान रखो कि
मन की स्थिति हर
परिस्थिति में
अच्छी हो l
बिगड़े मन से काम भी तो बिगड़ेंगे l
कार्यों को कुशलता से करने के लिए मन के चिंतन को कुशल बनाना अनिवार्य है l

जब जब बेटी के ससुराल से फोन आता I am not Agree with this Position However As Per Love to Owned Parent Its Highest Scarify


जब जब बेटी के ससुराल से फोन
आता तो भार्गव जी अन्दर तक
काँप उठते. दरअसल शादी के
एकदम बाद दामाद ने नई कार देने
की मांग रख दी थी. उसी वजह से
कई बार बिटिया मायके आ भी चुकी थी।
मामूली सी पेंशन पाने वाले
भार्गव जी हर बार
बिटिया को समझा बुझा कर
वापिस भेज देते.
लेकिन इस बार ससुराल का इतना दबाव
था कि बिटिया समझाने पर
भी नहीं मान रही थी और ज़िद
पकड़ कर बैठ गई थी। भार्गव
जी को समझ नहीं आ
रहा था कि वे करें तो क्या करें । आखिर एक दिन अचानक दामाद
के लिए नई कार आ ही गई, और
बेटी अगले रोज़ अपने पति के
साथ नई गाड़ी में
ख़ुशी ख़ुशी विदा हो गई।
भार्गव जी के मन से एक भारी बोझ उतरा, लेकिन
उनकी पत्नी ऐसी अनुचित मांग
को पूरा करने पर बेहद नाराज़
थी ।
"आज तो आपने इनकी मांग
पूरी कर दी लेकिन कल इन्होने कोई और महंगी चीज़ मांग
ली तब आप क्या करोगे ?"
"चिंता काहे करती हो,

अभी तो एक और
किडनी मौजूद है मेरे शरीर में ।"

Monday, August 1, 2011

एक दिन की बात है दिल्ली के ५० वर्षो से सेवा में कार्यरत (डी टी सी) बस में बहुत भीड़ थी!

पास में एक खड़ी युवती बहुत परेशान थी !

युवती के ठीक पीछे खड़ा एक बिनम्र युवक बार - बार ड्राईवर के ब्रैक लगाने से युवती से टकरा जाता था !

युवती की परेशानी और बढाती जा रही थी !

रस्ते में ऐसा कई बार हुआ !

अचानक बस (डी यु) के पास पहुँचने ही वाली थी की एक बार और युवक जा टकराया !

युवती आपे से बहार तेज गुस्से में :- क्या कर रहे हो idiot ?

बिनम्र युवत बेचारा बिनम्र स्वभाव में - मैडम (डी यु ) से M A!

Wednesday, May 25, 2011







हमको पता न था सूरज बचकानी भाषा बोलेगा, न जाने कब लाल किला मर्दानी भाषा बोलेगा. अभी तलक .



Check it out :
http://www.youtube.com/watch?v=_pGot65RKSw

http://zocial.tv/today/People/13523499/jaane-kis-din-lal-quila-mardani-bhaasha-bolega


Can any one write this full poem in hindi & revert back to me ...

Monday, May 16, 2011

सोशल मिडिया मैरिज..

सीन 1

- सुनो जी रश्मि अब बड़ी हो गयी है.. कल रात भर लैपटॉप पर बैठे बैठे ना जाने किससे चैटिंग कर रही थी.. मुझे लगता है अब इसकी शादी करवा देनी चाहिए..
- ठीक है मैं आज ही शादी.कॉम पर उसकी प्रोफाईल बना देता हूँ..
- अरे उसकी क्या जरुरत है..? वो अपनी फेसबुक वाली मिसेज शर्मा है ना.. उनके कोई ऑरकुट फ्रेंड का लड़का है.. फ्लिकर पर फोटो अल्बम देखा उसका.. देखने में तो बड़ा सुन्दर है.. ट्विटर पर एक हज़ार से ज्यादा फोलोवर है उसके.. और तो और खुद के डोमेन पर अपना ब्लॉग भी बना रखा है.. आप कहे तो बात करू उनसे.
- हूँ..! ठीक है पर पहले रश्मि से भी पूछ लेना..

सीन 2

- रश्मि बेटा क्या कर रही हो.. ?
- कुछ नहीं मोम बस अपने स्टेटस मेसेज्स के रिप्लाई दे रही थी..
- बेटा हमने तेरे लिए एक लड़का पसंद किया है.. बहुत अच्छा लड़का है.. उनकी मम्मी से मेरी चैट भी हुई थी.. मैंने तुम्हारा ऑरकुट प्रोफाईल का लिंक भी दे दिया उनको..
- ओ मोम इतनी जल्दी क्या है. .? और वैसे भी बिना किसी को जाने पहचाने कैसे शादी कर लु..?
- अरे तो मैंने कब मना किया है.. तुझे उसकी प्रोफाईल का लिंक मेल कर देती हूँ.. देख ले कैसा दिखता है.. कैसे दोस्त है उसके.. अच्छी कंपनी में काम करता है.. तुझे लिंक्ड इन का भी लिंक दे दूंगी.. तु एक बार देख तो सही..
- ठीक है मोम..
सीन 3

rash003 : hi
jatin.kumar1984 : hi
do i know u?
rash003 : meri mom ne aapka
id diya tha
jatin.kumar1984 : oh ha mummy ne
bataya tha.. ms. sharma ki follower
hai na aapki mom..
rash003 : ya
wo chahte hai hamari shadi ho jaye
jatin.kumar1984 : not bad
kya karti ho tum?
ye mera linked in ka id hai..
it company mein hu
jatin.kumar1984 : nice job! main bhi it
company mein hu ye mera profile hai
rash003 : ha main dekh chuki hu..
profile is good.. but main chahti hu ki
hum face 2 face bhi mile ek baar
u know itna bada decision hai
jatin.kumar1984 : i understand.. in fact
main bhi chahta tha face 2 face baat karna
rash003 : good to u have web cam?
jatin.kumar1984 : ya 1 sec.
rash003 : u have nice hair cut
jatin.kumar1984 : thanks! tumhara chashma
to kool hai..

सीन 4

- ये देखो.. रश्मि ने ब्लशिंग वाला स्माईली भेजा है लगता है शरमा गयी अपनी शादी की बात सुनके..
- वो सब तो ठीक है लेकिन उसे लड़का पसंद है या नहीं ?
- हाँ है ना आप खुद ही देख लो फेसबुक पे खुद लाईक किया है उसने
- हूँ.. ठीक है तो फिर गूगल में कोई अच्छा सा मुहूर्त सर्च करके शादी करवा देते है दोनों की..


- परसों शाम का मुहूर्त निकला है..
- अरे लेकिन ये तो बहुत जल्दी होगा.. नेट की स्पीड भी स्लो है सबको इनविटेशन कैसे भेजेंगे ?
- अरे इसमें क्या है कार्ड अपलोड करके सबको लिंक शेयर कर देंगे. इसमें कितना तो टाईम लगता है.. सब हो जायेगा
- ठीक है फिर..शादी के मन्त्र की एम् पी थ्री डाउनलोड करलो नेट से.. फोटो अल्बम के लिए पिकासा ठीक रहेगा और वीडियो के लिए यू ट्यूब पर अकाउंट बना लेता हु..
- आज मेरे लिए बहुत ख़ुशी का दिन है मैं अभी अपना स्टेटस अपडेट करती हु..


सीन 5
जतिन और रश्मि ने अपना स्टेटस चेंज किया

jatin is married now
22 hours ago - comment - like - share

rashmi is married now
22 hours ago - comment - like - share

सीन 6

- क्या कर रही हो रश्मि डार्लिंग?
- अरे स्पीड बहुत स्लो है जतिन सबने बधाईया ई ग्रीटिंग्स से भेजी है ना फ्लैश में है देर लग रही है खुलने में..
- कम ऑन रश्मि तुम्हारे पास मेरे लिए तो वक़्त ही नहीं है.. मैं कबसे तुम्हे पिंग कर रहा हूँ और तुम हो कि.. पता नहीं कहा बिजी हो..
- सोरी हनी डीसी हो गया था.. प्लीज डोंट माईंड..

सीन 7

जतिन और रश्मि को हैप्पी वेडिंग एल्बम में टैग किया गया
30 व्यक्तियों को ये पसंद है